Latest News

कांग्रेस का वीडियो कांफ्रेंस, चर्चा का विषय: मोदी सरकार लॉकडाउन बढ़ाने का आधार बताए: सोनिया गाँधी

By 06-05-2020

Published on 06 May, 2020 02:17 PM.

नई दिल्ली (प्रजातंत्र शक्ति,जतिंदर टंडन) सोनिया ने बुधवार को पार्टी नेताओं और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोरोना संकट और लॉकडाउन के बाद की स्ट्रैटजी पर चर्चा की। सोनिया ने बुधवार को पार्टी नेताओं और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोरोना संकट और लॉकडाउन के बाद की स्ट्रैटजी पर चर्चा की।केंद्र सरकार दो बार लॉकडाउन बढ़ा चुकी, तीसरा फेज 17 मई को खत्म होगा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा- देश को लॉकडाउन से निकालने के बारे में सोचना चाहिए

मनमोहन सिंह ने कहा- मुख्यमंत्रियों को केंद्र से सवाल करना चाहिए बैठक में मौजूद पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ स्ट्रैटजी में बुजुर्गों, डायबिटीज वालों और दिल के मरीजों की सुरक्षा का खास ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोनिया का सवाल दोहराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रियों को भी लॉकडाउन खत्म करने के बारे में सोचना चाहिए। इस बारे में उन्हें केंद्र सरकार से भी पूछना चाहिए कि देश को लॉकडाउन से निकालने के लिए कौनसी स्ट्रैटजी पर केंद्र सरकार काम क्र रही है यह जाने का हक़ प्र्तेक राज्य के मुख्यमंत्री के पास है।


इसी विषय पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने कहा दिल्ली में बैठे लोगों को हकीकत पता नहीं चर्चा के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर लॉकडाउन से निकलने और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की स्ट्रैटजी बनाई है। जिसपर वह योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे है लेकिन, चिंता इस बात की है कि दिल्ली में बैठे लोग हकीकत जाने बिना कोरोना के जोन तय कर रहे हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आरोप- केंद्र सरकार राज्यों की नहीं सुन रही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आर्थिक राहत पैकेज की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जब तक बड़ा पैकज नहीं दिया जाता तब तक राज्य और देश कैसे चलेंगे? हमें 10 हजार करोड़ रुपए के रेवेन्यू का नुकसान हुआ है। गहलोत ने कहा कि राज्य लगातार राहत की मांग कर रहे हैं लेकिन, केंद्र सरकार उनकी नहीं सुन रही।

वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कई राज्य गंभीर आर्थिक संकट झेल रहे हैं। उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है। अपने राज्य के बारे में बघेल ने कहा कि 80% छोटे उद्योगों में काम शुरू हो चुका है, 85 हजार वर्कर काम पर लौट आए हैं।

Viewers: 57556

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper